PM Yashasvi Scholarship Yojana: पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के फॉर्म भरना शुरू

पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना को हमारी केंद्र सरकार ने कक्षा 9 और कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरू किया है। सरकार ने यह महत्वपूर्ण कदम इसलिए उठाया है क्योंकि शिक्षा हर किसी इंसान के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। ‌

तो कुछ लोगों के सामने ऐसी आर्थिक समस्याएं होती हैं जिसकी वजह से इन्हें अपने जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में बहुत ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि सरकार ने ऐसी वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए ही प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना को आरंभ किया है।

तो इस तरह से आर्थिक रूप से पिछड़े हुए विद्यार्थी इस योजना के तहत अपने आवेदन को जमा करके छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको इस योजना से संबंधित जानकारी चाहिए तो इसके लिए आप हमारा आज का यह पोस्ट पूरा पढ़ें। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि योजना के फायदे, महत्वपूर्ण दस्तावेज, पात्रता शर्तें और आवेदन देने की प्रक्रिया क्या है।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना (PM Yashasvi Scholarship Yojana)

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना को हमारी सरकार ने गरीब और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शुरू किया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि ऐसे विद्यार्थी जो ओबीसी, ईबीसी और बीएनपी समुदाय से संबंध रखते हैं तो इन्हें सरकार शिक्षा पूरी करने के लिए वित्तीय सहायता देती है। ‌

हम आपको यहां बता दें कि आप इस योजना के तहत तभी सरकार से आर्थिक सहायता ले सकते हैं जब आप देश के ऐसे प्रतिष्ठित विद्यालयों में पढ़ते होंगे जिनका हर साल का 10वीं और 12वीं का बोर्ड का नतीजा बेहद शानदार होता है। इस तरह से जो विद्यार्थी प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो वे अब अगस्त 31 तारीख तक आवेदन दे सकतें हैं। ‌

तो इस तरह से अगर आप प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप के लिए चुने जाते हैं तो तब आपको इस योजना के जरिए से 1.20 लाख रुपए तक की राशि स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेगी। फिर इस पैसे का उपयोग आप अपनी शिक्षा को पूरा करने के लिए कर सकते हैं।

Pradhan Mantri Yashasvi Scholarship 2025 Overview

विभाग का नामसामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग
योजना का नामपीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना
वर्ष2025
योग्यताछात्र ओबीसी, ईबीसी या फिर डीएनटी श्रेणी से संबंध रखता हो
लाभ1.5 लाख रूपए तक की छात्रवृत्ति
लाभार्थीकक्षा 9वीं या फिर 11वीं में अध्यनरत विद्यार्थी
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://yet.nta.ac.in/

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता शर्तें (Eligibility for PM Yashasvi Scholarship Yojana)

पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के आवेदन के लिए आपको कुछ पात्रता शर्तें पूरा करना जरूरी है जैसे –

  • आवेदक छात्र ओबीसी, ईबीसी या फिर डीएनटी श्रेणी से संबंध रखता हो।
  • छात्र के माता और पिता अथवा अभिभावक की हर साल की आमदनी 250000 रुपए से ज्यादा ना हो।
  • मौजूदा समय में छात्र किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 9वीं या फिर 11वीं में पढ़ रहा हो। ‌
  • यह भी आवश्यक है कि पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना का फायदा लेने के लिए छात्र की आर्थिक स्थिति खराब हो।
  • वर्तमान में छात्र को किसी दूसरी छात्रवृत्ति वाली योजना से लाभ ना मिल रहा हो।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important Documents for PM Yashasvi Scholarship Yojana)

प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति वाली योजना के लिए आवेदन देते समय आपके पास कई प्रकार के महत्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक हैं जैसे –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • छात्र के माता-पिता का आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शिक्षा संस्थान अथवा विद्यालय में शिक्षा हासिल करने का प्रमाण
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • अन्य दस्तावेज अगर आपसे आवेदन के समय मांगे जाते हैं

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना हेतु चयन प्रक्रिया (PM Yashasvi Scholarship Yojana Selection Process)

अगर आप प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए अपना आवेदन देना चाहते हैं और सरकार से अपनी शिक्षा को पूरा करने के लिए मदद लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने अपने आवेदन पत्र को जमा किया है तो इन सबको राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की तरफ से करवाई जाने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा में पास होना होगा।

इस प्रकार से हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए आप सभी विद्यार्थियों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। इस प्रकार से इस परीक्षा में सभी उम्मीदवारों को 100 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने होंगे। तो जो विद्यार्थी पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप परीक्षा में पास हो जाएंगे तो इन्हें वित्तीय सहायता प्राप्त होगी।

तो इस प्रकार से हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि कक्षा 9वीं और दसवीं के लिए विद्यार्थियों को 75 हजार रुपए का वजीफा मिलता है जबकि 11वीं और 12वीं के छात्रों को डेढ़ लाख रुपए की वार्षिक सहायता मिलती है।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for PM Yashasvi Scholarship Yojana)

प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के तहत लाभ लेने हेतु जिन विद्यार्थियों को आवेदन जमा करना है तो इन सबको निम्नलिखित तरीके का उपयोग करना होगा –

  • सर्वप्रथम आपको एनएसपी पोर्टल की वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना है।
  • अब होम पेज पर आपको आवेदन देने वाला एक लिंक दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • आगे आपको अपना ओटीआर रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना है।
  • इसके बाद फिर आपको लॉगिन करना है और फिर पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप का आवेदन पत्र भरना है।
  • अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद फिर सारे जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने हैं।
  • इसके पश्चात फिर आपको अपना प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति का फॉर्म जमा कर देना है।
Official Websiteyet.nta.ac.in
Home PageVisit Now

Yashasvi Scholarship Yojana 2025 – FAQs

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से दे सकते हैं।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप के अंतर्गत कितनी छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है?

इस योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं और दसवीं के लिए विद्यार्थियों को 75 हजार रुपए का वजीफा मिलता है।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के फॉर्म कब तक भरे जायेंगे?

प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो वे अब अगस्त 31 तारीख तक आवेदन दे सकतें हैं। ‌

Leave a Comment