राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उच्च न्यायालय में रोजगार प्राप्त करने का बहुत ही बेहतर अवसर मिलने वाला है क्योंकि हाल ही में न्यायालय के द्वारा चपरासी के महत्वपूर्ण पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
चपरासी भर्ती के नोटिफिकेशन के अंतर्गत 5670 पदों पर योग्य उम्मीदवारों के लिए आमंत्रित किया जाने वाला है जिस पर महिला या पुरुष कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 5670 चपरासी पदों के साथ 58 पद ड्राइवर के लिए भी खाली किए गए हैं।
बताते चले कि भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो जाने के बाद अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू होना बाकी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से पूरा करवाया जाएगा जो कि इसी महीने की 27 जून 2025 से सबमिट करवाए जाएंगे।
हाई कोर्ट भर्ती (High Court Recruitment)
राजस्थान की उच्च न्यायालय की इस भर्ती में आवेदन का कार्य 1 महीने तक चलने वाला है अर्थात उम्मीदवार 27 जून से लेकर 26 जुलाई तक भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान राज्य में आयोजित की जा रही इस भर्ती को लेकर उम्मीदवारों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह भर्ती राजस्थान के जिला न्यायालयों एंव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पदों के लिए हैं। जारी किए गए इन पदों पर अनुमानित रूप से लाखों की संख्या में आवेदन प्राप्त होने वाले है जिसके चलते भर्ती का प्रतियोगिता स्तर भी अधिक होगा।
High Court Vacancy 2025 Overview
| विभाग का नाम | राजस्थान उच्च न्यायालय |
| भर्ती का नाम | हाई कोर्ट चपरासी भर्ती |
| वेतन | ₹12,400/- |
| योग्यता | 10वी पास के लिए |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| अंतिम तिथि | 26 जुलाई 2025 |
| कुल पद | 5670 |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://hcraj.nic.in/ |
हाई कोर्ट भर्ती के लिए योग्यताएं (Eligibility for High Court Recruitment)
राजस्थान कोर्ट भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारो के पास निम्न का योग्यताओं का होना जरूरी है।-
- उम्मीदवार के पास बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त कक्षा दसवीं की उत्तीर्ण वाली अंक सूची होनी चाहिए।
- इससे अच्छी योग्यता के अलावा उसे चपरासी पदों पर कार्य का अनुभव भी हो।
- जो उम्मीदवार ड्राइवर पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं उनके पास मिनी ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
- ड्राइविंग लाइसेंस के साथ उनके पास वाहन चलाने का ज्ञान भी हो।
- योग्यता संबंधी अधिक जानकारी को नोटिफिकेशन में जाकर देख ले।
हाई कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क (Application Fee for High Court Recruitment)
राजस्थान कोर्ट भर्ती के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क भी लगने वाला है जो सरकारी नियम अनुसार अलग-अलग प्रकार से व्यवस्थित किया गया है। बताते चलें कि ऐसी उम्मीदवार जो सामान्य श्रेणी के अंतर्गत या फिर राजस्थान राज्य के बाहर के उनके लिए 650 रुपए का आवेदन शुल्क लगेगा।
इसके अलावा ओबीसी समेत अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिए यह आवेदनशुल्क 550 रुपए तक लागू है। ऐसे उम्मीदवार जो भूतपूर्व सैनिक है तथा भर्ती में आवेदन करते हैं उनके लिए 450 का आवेदन शुल्क होगा। दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल ही निशुल्क है।
हाई कोर्ट भर्ती के लिए आयु सीमा (Age Limit for High Court Recruitment)
राजस्थान की कोर्ट भर्ती में आयु सीमा निम्न प्रकार से लागू है।-
- भर्ती उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष मांगी गई है।
- 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक की उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जा रही है।
- आरक्षित वर्ग के लिए विशेष प्रकार की छूट भी दी जा रही है जो अलग-अलग प्रकार से है।
हाई कोर्ट भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (High Court Recruitment Selection Process)
राजस्थान उच्च न्यायालय विभाग के द्वारा जारी किए चपरासी भर्ती के अंतर्गत चपरासी पदों के चयन के लिए उम्मीदवारों को विशेष चयन प्रक्रिया आयोजित होगी जो की लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। लिखित परीक्षा में सभी आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शामिल होना होगा।
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हैं उनके लिए बेसिक इंटरव्यू देने पड़ सकते हैं इसके अलावा ड्राइवर पदों के लिए ड्राइविंग टेस्ट की भी आवश्यकता होगी। अंतिम उनके लिए दस्तावेज सत्यापन के आधार पर पद नियुक्त कर लिया जाएगा।
हाई कोर्ट भर्ती के तहत वेतनमान
राजस्थान कोर्ट के द्वारा चपरासी के पदों के लिए शुरुआती वेतनमान 12400 रुपए निर्धारित किया गया है तथा जो उम्मीदवार नए क्रम में पद पर नियुक्त होते हैं उनके लिए यही वेतनमान उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा भर्ती में अधिकतम वेतनमान 56200 रुपए तक लागू है।
हाई कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for High Court Recruitment)
राजस्थान राज्य की कोर्ट की चपरासी भर्ती में आवेदन करने के लिए प्रक्रिया निम्न प्रकार से है।-
- सबसे पहले न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती वाले सेक्शन में पहुंचे।
- यहां पर चपरासी भर्ती का नोटिफिकेशन मिलेगा उसमें जाते हुए आवेदन पत्र खोलें।
- आवेदन पत्र में जानकारी भरे और डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
- डॉक्यूमेंट के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- आवेदनशुल्क भुगतान हो जाने पर फॉर्म को सबमिट कर दें और इसका प्रिंट प्राप्त कर ले।
| Official Website | Hcraj.nic.in |
| Home Page | Visit Now |
High Court Bharti 2025 – FAQs
राजस्थान कोर्ट भर्ती के आवेदन कितने दिनों तक लिए जाएंगे?
राजस्थान कोर्ट चपरासी भर्ती के आवेदन 1 महीने तक लिए जाने वाले हैं।
राजस्थान कोर्ट भर्ती में सबसे ज्यादा आरक्षण किसे मिलेगा?
राजस्थान कोर्ट भर्ती में सबसे ज्यादा आरक्षण अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति की उम्मीदवारों के लिए मिलेगा।
राजस्थान कोर्ट भर्ती की चयन प्रक्रिया कब होगी?
राजस्थान कोर्ट भर्ती की चयन प्रक्रिया अगस्त महीने में आयोजित की जा सकती है।


