सरकारी स्तर पर जन्म प्रमाण पत्र की महत्वता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है क्योंकि सरकारी नियमों के अनुसार अब लगभग सभी प्रकार के कानूनी तथा गैर कानूनी क्षेत्र में आधार कार्ड की तरह ही जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ने लगी है।
जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता को देखते हुए सरकार के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवाने के लिए विशेष प्रकार के नियम लागू किए गए हैं जिसके अंतर्गत बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र अब 21 दिनों के भीतर ही तैयार करवा दिया जाता है ताकि अभिभावकों के लिए सुविधा मिल सके।
इसी सुविधा के साथ जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया भी लागू की गई जिसके अंतर्गत अभिभावक अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र को ऑफलाइन प्रक्रिया के अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी बहुत ही आसानी के साथ बनवा पा रहे हैं।
Birth Certificate Apply Online
जन्म प्रमाण पत्र की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक पोर्टल को लांच किया गया है जहां पर अभिभावक अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बहुत ही सरल प्रक्रिया के आधार पर कम समय में तैयार करवा सकते हैं।
सरकारी नियम अनुसार जन्म प्रमाण पत्र के लिए लांच की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कई समस्याओं का समाधान हुई है क्योंकि अब अभिभावकों के लिए बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवाने हेतु ना तो किसी भी कर्मचारी के लिए घूस देनी होती है और ना ही कार्यालय की लाइनों में लगकर परेशान होना पड़ता है।
विभाग का नाम | गृह मंत्रालय |
लेख का नाम | Birth Certificate Apply Online |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन शुल्क | ₹10 से लेकर अधिकतम ₹60 तक का शुल्क |
उम्र | किसी भी उम्र का |
श्रेणी | सरकारी योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://dc.crsorgi.gov.in/crs/ |
जन्म प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन की विशेषताएं
जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवाने के लिए लागू की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की विशेषताएं निम्न प्रकार से है।-
- ऑनलाइन वेबसाइट पर जन्म प्रमाण पत्र के लिए अवधि के आधार पर शुल्क लिया जाता है।
- इस वेबसाइट पर अभिभावक अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र आवेदन स्वयं सबमिट कर पाते हैं।
- जन्म प्रमाण पत्र की ऑनलाइन आवेदन में काफी कम समय लगता है।
- ऑनलाइन आवेदन अब अभिभावकों के लिए भविष्य की सुविधा भी देता है इसके चलते हुए ऑनलाइन बायोडाटा के आधार पर कहीं भी जन्म प्रमाण पत्र निकाल सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी
अगर आप जन्म प्रमाण पत्र को लेकर किसी भी दुविधा में है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें की जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा दस्तावेज है जिसमें बच्चों की सभी प्रकार की बेसिक पहचान संबंधी जानकारी को स्पष्ट रूप से दर्ज करवाया जाता है जो की उनके लिए अनिवार्य आवश्यक होता है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए नवजात बच्चों का शुरुआती पहचान पत्र भी कहा जाता है अर्थात जब तक बच्चों के अन्य आईडी प्रूफ नहीं बन जाते हैं तब तक जन्म प्रमाण पत्र उनके लिए पहचान के तौर पर कार्य करता है।
जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन से पहले ध्यान देने योग्य बातें
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले निम्न बातों का ध्यान देना होगा।-
- अभिभावक सबसे पहले तो ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का पूरा विवरण अच्छे से जान ले।
- आवेदन के दौरान उन्हें अपने तथा अपने बच्चों के अनिवार्य दस्तावेजों को एकत्र कर लेना होगा।
- फॉर्म में सभी प्रकार की जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा अन्यथा किसी भी गलती की वजह से उनका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
- अभिभावकों के लिए बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नाम इत्यादि पहले से सुनिश्चित कर लेना होगा ताकि आवेदन में किसी भी प्रकार का विलंब ना हो।
जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया तो क्या होगा
ऐसे अभिभावक जो अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाते हैं उनके लिए आगामी समय में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसके चलते उनके बच्चों को बिना जन्म प्रमाण पत्र के ना तो आंगनबाड़ी की किसी प्रकार की सरकारी सुविधा मिल पाएंगी और ना ही उनके शुरुआती आईडी प्रूफ दस्तावेज बन पाएंगे।
इसके अलावा बिना जन्म प्रमाण पत्र के अभिभावकों के लिए अपने बच्चों के शुरुआती एडमिशन में भी काफी दिक्कतें होंगी इसके अलावा वे भविष्य में किसी भी प्राइवेट या सरकारी स्तर पर रोजगार के लिए अप्लाई करता है तो उसमें भी काफी असुविधाओं का सामना करना होगा।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है तो नीचे दिए गए चरणों को अनिवार्य रूप से पड़े।-
- सबसे पहले डिवाइस में आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
- यह वेबसाइट होम पेज पर पहुंचा देगी जहां से आपको साइन अप करने की आवश्यकता होगी।
- साइन अप कंप्लीट हो जाने के बाद लॉगिन करें और फॉर्म के पेज तक पहुंचे।
- इस पेज में उपलब्ध करवाए गए फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- इसके बाद अभिभावक तथा बच्चों के पूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अब अन्य प्रकरण की समीक्षा करते हुए सबमिट कर दें।
- इस प्रकार से अप्लाई कंप्लीट हो जाएगा जिसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
FAQs
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में कितना शुल्क लगता है?
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में ऑनलाइन ₹10 से लेकर अधिकतम ₹60 तक का शुल्क लग सकता है।
आवेदन के बाद जन्म प्रमाण पत्र कब तक मिलेगा?
आवेदन के बाद जन्म प्रमाण पत्र एक सप्ताह या फिर 15 दिन के भीतर मिल सकता है।
जन्म प्रमाण पत्र किसके द्वारा दिया जाता है?
आवेदन सफल हो जाने के बाद जन्म प्रमाण पत्र पोस्ट ऑफिस के द्वारा स्थाई पत्ते पर पहुंचाया जाता है।