Bima Sakhi Yojana 2025: हर महीने मिलेंगे 7000 रूपए, ऐसे करें आवेदन

लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेट ऑफ़ इंडिया यानी एलआईसी की तरफ से महिलाओं के सशक्तिकरण में विकास पैदा करने हेतु बहुत ही अच्छा कदम उठाया है जिसके अंतर्गत बीमा सखी योजना को शुरू किया गया है। बता दें की यह योजना देश के हरियाणा राज्य से संचालित हुई है।

बीमा सखी योजना एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत सामान्य शिक्षित महिलाओं के लिए बीमा एजेंट के तौर पर कार्य करने का मौका दिया जाता है और साथ में उनके लिए अच्छी इनकम प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

एलआईसी के द्वारा इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए बीमा एजेंट के रूप में कार्यरत किया जाएगा और साथ में उनके लिए 3 वर्ष तक का बीमा संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाने वाला है जिससे महिलाएं इस फील्ड में अग्रसर होकर अनुभव हासिल कर सकेंगी।

Bima Sakhi Yojana 2025

जैसा कि हमने बताया है कि इस योजना को हरियाणा राज्य से शुरू किया गया है अर्थात बीमा एजेंट के तौर पर हरियाणा राज्य की महिलाओं के लिए ही प्राथमिकता दी जा रही है हालांकि यह योजना अपने कार्य विवरण के आधार पर धीरे-धीरे देश के सभी राज्यों में संचालित होगी।

ऐसी महिलाएं जो बीमा एजेंट के तौर पर बीमा सखी योजना से व्यापक प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहती हैं उन सभी के लिए आवेदन करना आवश्यक होता है। इस योजना को सरल तथा आकर्षित बनाने के लिए आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा किया जा रहा है।

जो महिलाएं बीमा सखी योजना में बीमा एजेंट के तौर पर कार्यरत होने के लिए आवेदन करने जा रही है उन सभी के लिए एक बार इस योजना के बारे में पूरी डिटेल समझ लेनी चाहिए ताकि वह आगे चलकर अच्छे से अपनी कार्य भूमिका निभा सके।

बीमा सखी योजना 2025 Overview

विभाग का नामलाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेट ऑफ़ इंडिया (LIC)
योजना का नामबीमा सखी योजना
लाभ3 वर्ष तक का बीमा संबंधी प्रशिक्षण + ₹7000/- प्रतिमाह
लाभार्थीभारत देश की पात्र महिलायें
आयु18 से 70 वर्ष
उद्देश्य महिलाओं के लिए साक्षर तथा सशक्त बनाना
आवेदन शुल्क650 रुपए
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
श्रेणी सरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://licindia.in/lic-s-bima-sakhi

बीमा सखी योजना के लिए पात्रता मापदंड

बीमा सखी योजना के अंतर्गत महिलाओं के पात्रता मापदंड निम्न प्रकार से सुनिश्चित किए गए हैं।-

  • इस योजना में शामिल होने के लिए महिला की नागरिकता भारतीय हो।
  • उसकी न्यूनतम आयु को 18 वर्ष से सुनिश्चित किया गया है।
  • इसके अलावा महिला की अधिकतम आयु 70 वर्ष तक की हो।
  • शैक्षिक तौर पर महिलाओं के लिए कक्षा दसवीं उत्तीर्ण करनी जरूरी होती है।

बीमा सखी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

बीमा सखी योजना में आवेदन के लिए महिलाओं के निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।-

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • रोजगार पंजीयन
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र इत्यादि।

बीमा सखी योजना के लिए आवेदन शुल्क

बीमा सखी योजना के अंतर्गत जो महिलाएं आवेदन करती हैं उन सभी के लिए आवेदन के साथ बेसिक शुल्क का भुगतान करना होगा। बताते चले कि एलआईसी के द्वारा यह शुल्क 650 रुपए निर्धारित किया गया है जो सभी वर्ग तथा श्रेणी की महिलाओं के लिए एक समान है। महिला ऑनलाइन आवेदन के साथ ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन के द्वारा ही इस आवेदनशुल्क का भुगतान कर सकती है।

बीमा सखी योजना में प्रशिक्षण एवं वजीफा

बीमा सखी योजना के के नियम अनुसार जो महिलाएं आवेदन के तौर पर चयनित होती है उन सभी के लिए बीमा एजेंट के कार्यों के लिए प्रशिक्षित करने हेतु तीन वर्ष तक का व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिसके चलते उन्हें इस प्रशिक्षण के दौरान मासिक रूप से वजीफा भी दिया जाता है।

इस योजना के प्रतिक्षण के पहले वर्ष में महिलाओं के लिए मासिक स्टाइपेंड के तौर पर ₹7000 दिए जाएंगे अर्थात उनके लिए 1 वर्ष में 84000 रूपये तक का लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्रशिक्षण के दूसरे वर्ष में ₹6000 तथा तीसरे वर्ष में ₹5000 तक मासिक रूप से प्रदान किए जाते हैं।

बीमा सखी योजना के लाभ

बीमा सखी योजना के लाभ निम्न प्रकार से हैं।-

  • बीमा योजना के अंतर्गत महिलाएं 3 वर्ष में ₹200000 तक का लाभ ले सकती हैं।
  • इन प्रशिक्षण के दौरान महिलाएं बीमा संबंधी कार्यों तथा बारीकियां को पहचानने में कुशल हो सकती हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाएं पहले साल में पॉलिसी बेचकर भी 48000 रुपए की कमाई कर सकती है।
  • बीमा सखी योजना में दोहरी आय की संभावना महिलाओं के लिए सशक्त होने का बेहतरीन अवसर देती है।
  • बीमा एजेंट के तौर पर कार्य करने से महिलाओं के लिए आर्थिक स्वतंत्रता और साक्षरता भी मिल पाती है।
  • यह योजना महिलाओं की भागीदारी बीमा संबंधी कार्यों में बढ़ाकर आर्थिक अर्थव्यवस्था को सुदृढरण करने में भी मदद देती है।

बीमा सखी योजना का सर्टिफिकेट

सरकारी नियम अनुसार बीमा सखी योजना के अंतर्गत जो महिलाएं तीन वर्ष तक का प्रशिक्षण पूर्ण रूप से सफल कर लेती है उन सभी के लिए प्रमाण के तौर पर योजना का सर्टिफिकेट भी प्रदान करवाया जाता है। यह सर्टिफिकेट महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

बताते चलें की बीमा सखी योजना के अंतर्गत सर्टिफिकेट के साथ महिलाओं के लिए एलआईसी एजेंट कोड भी दिया जाता है जिससे महिलाएं आधिकारिक तौर पर बीमा एजेंट के रूप में कार्य शुरू कर सकती है। यह सर्टिफिकेट महिलाओं के लिए न केवल सम्मानजनक पेश प्रदान करता है बल्कि उनके लिए लंबी आय का स्रोत भी सुनिश्चित करता है।

बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

बीमा सखी योजना में आवेदन की प्रक्रिया निम्न चरणों के माध्यम से पूरी होती है।-

  • आवेदन हेतु सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आपके लिए बीमा सखी योजना की लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आगे जाते हुए अपना पंजीकरण करें और मांगी गई आवश्यक जानकारी को क्रमानुसार दर्ज करें।
  • इसके बाद आवेदक महिला के लिए अपनी लीड जानकारी को पूरा करना होगा।
  • अब अनिवार्य दस्तावेजों को सबमिट करते हुए आवश्यक शुल्क भुगतान करें।
  • अब फॉर्म को सबमिट करते हुए इसका प्रिंट निकाल सकते हैं।
  • इस प्रकार से बीमा सखी योजना में आवेदन पूरा हो सकता है।

FAQs

बीमा सखी योजना का उद्देश्य क्या है?

बीमा सखी योजना का उद्देश्य महिलाओं के लिए साक्षर तथा सशक्त बनाना है।

बीमा सखी योजना कब शुरू हुई है?

बीमा सखी योजना 9 दिसंबर 2024 को शुरू करवाई गई है।

बीमा सखी योजना के प्रशिक्षण का माध्यम क्या है?

बीमा सखी योजना के प्रशिक्षण का माध्यम ऑफलाइन है।

Leave a Comment