छत्तीसगढ़ राज्य में बेरोजगार युवाओं की मदद करने के लिए महत्वाकांक्षी योजना को चलाया जा रहा है जिसका नाम सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना है। इस योजना के तहत जो भी बेरोजगार व्यक्ति शिक्षित है तथा पंजीकृत होते हैं उन सभी के लिए अनुदान के रूप में मासिक रूप से वित्तीय सहायता दी जाती है।
सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत यह मासिक अनुदान बेरोजगार व्यक्ति के लिए तब तक प्रदान किया जाता है जब तक उसे अपनी योग्यता के आधार पर अच्छा रोजगार नहीं मिल जाता है। छत्तीसगढ़ राज्य में इस योजना का लाभ महिला या पुरुष कोई भी बेरोजगार उठा सकते हैं।
राज्य सरकार के द्वारा इस योजना को शुरू करते हुए आधिकारिक पोर्टल भी लॉन्च किया गया है जहां पर व्यक्ति अपनी पात्रताओं के आधार पर बहुत ही आसानी के साथ आवेदन कर सकता है तथा मासिक सहायता प्राप्त करने के लिए दावेदार हो सकता है।
बेरोजगारी भत्ता योजना (Berojgari Bhatta Yojana)
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना में राज्य के सभी जिलों के बेरोजगारों के लिए पंजीकृत किए जाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके तहत राज्य सरकार ने पिछली बार 550 करोड रुपए का बजट पेश किया था।
अब ऐसे व्यक्ति जिनके पास कोई पर्याप्त रोजगार नहीं है और ना ही आय का कोई साधन है वे सभी इस योजना से जुड़कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं तथा अपनी इस आपातकालीन स्थिति में दैनिक खर्चों को चलाने में राहत ले सकते हैं। यह योजना छत्तीसगढ़ राज्य में बेरोजगार युवाओं के बीच काफी सराहनीय साबित हुई है।
Berojgari Bhatta Scheme 2025 Overview
| विभाग का नाम | रोजगार विभाग, छत्तीसगढ़ |
| योजना का नाम | बेरोजगारी भत्ता योजना |
| राज्य | छत्तीसगढ़ |
| वर्ष | 2025 |
| लाभ | ₹2500 प्रतिमाह |
| बजट राशि | 550 करोड रुपए का बजट पेश किया गया |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| श्रेणी | सरकारी योजना |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://erojgar.cg.gov.in/ |
बेरोजगारी भत्ता योजना के पात्रता मापदंड (Eligibility for Berojgari Bhatta Yojana)
बेरोजगारी भत्ता योजना के पात्रता मापदंड निम्न प्रकार से हैं:-
- इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी बेरोजगार युवाओं के लिए ही मिलेगा।
- ऐसे व्यक्ति जो 18 वर्ष से ऊपर के हो चुके हैं वह इसमें आवेदन कर सकते हैं।
- उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य या फिर न्यूनतम वर्ग की हो।
- उनके पास किसी भी प्रकार की परमानेंट आय प्राप्त न होती हो।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में संलग्न ना हो।
- उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता कक्षा दसवीं या फिर उससे ऊपर की ही होनी चाहिए।
बेरोजगारी भत्ता योजना की जानकारी
छत्तीसगढ़ राज्य की इस महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं के लिए मासिक रूप से सरकारी सहायता प्रदान करवाई जाती है जो ₹2500 तक की होती है। बताते चलें कि सरकार के द्वारा इस वित्तीय सहायता को आवेदक के डायरेक्टर खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है।
हमारे सुझाव अनुसार जो भी व्यक्ति इस वर्ष सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना में अपना पंजीकरण करवाने वाले हैं उन सभी के लिए पंजीकरण से पहले अपना बैंक खाता तथा डीबीटी को सुनिश्चित कर लेना चाहिए और साथ में ही आधार संबंधी अपडेट कार्यों को भी करवा लेना चाहिए ताकि योजना में पंजीकृत होने के बाद अगले महीने से ही लाभ मिलना शुरू हो जाए।
बेरोजगारी भत्ता योजना से फायदा (Berojgari Bhatta Yojana Benefits)
छत्तीसगढ़ राज्य की इस बेरोजगारी भत्ता योजना से बेरोजगार युवाओं के लिए निम्न फायदे हो रहे हैं।-
- इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली मासिक राशि से भी अपने दैनिक खर्चों की पूर्ति आराम से कर पा रहे हैं।
- बेरोजगारी के इस दौर में उनके लिए वित्तीय समस्याओं से राहत मिल पाई है।
- इस योजना से पंजीकृत लोगों के लिए रोजगार संबंधी अवसर भी दिए जाते हैं।
- यह राशि पर्याप्त रोजगार न मिलने तक निरंतर युवाओं के लिए प्रदान की जा रही है।
- बेरोजगार युवाओं के लिए किसी दूसरे पर आश्रित होने की आवश्यकता नहीं है बल्कि वह सम्मान के साथ आत्मनिर्भर जीवन यापन कर पा रहे हैं।
बेरोजगारी भत्ता योजना का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना का उद्देश्य यह है कि ऐसे व्यक्ति जो शिक्षित होने के बावजूद भी रोजगार की तलाश नहीं कर पा रहे हैं तथा आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से खर्चो की पूर्ति करने में भी परेशानी आ रही है उन सभी के लिए सहायता प्रदान की जा सके।
साथ ही में छत्तीसगढ़ राज्य में बढ़ते बेरोजगारी के स्तर को कम करने में मदद की जा सके। यह योजना अपने उद्देश्य अनुसार वर्तमान समय में लाखों की संख्या में बेरोजगारों के लिए लाभ दे रही है।
बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Berojgari Bhatta Yojana)
बेरोजगारी भत्ता योजना में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निम्न प्रकार से है।-
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको पंजीकरण करने की आवश्यकता होगी।
- पंजीकरण पूरा हो जाने के बाद लॉगिन करते हुए एप्लीकेशन फॉर्म तक पहुंचे।
- अब प्रदर्शित फॉर्म में जानकारी भरे तथा डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- इसके बाद फॉर्म को जमा करते हुए इसका प्रिंट निकाल लेना होगा।
- सत्यापन हो जाने के बाद आपके लिए मासिक लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा।
| Official Website | Erojgar.cg.gov.in |
| Home Page | Visit Now |
Berojgari Bhatta Yojana 2025 – FAQs
बेरोजगारी भत्ता योजना कब से शुरू हुई है?
बेरोजगारी भत्ता योजना वर्ष 2023 से शुरू हुई है।
बेरोजगारी भत्ता योजना फॉर्म स्टेटस कैसे देखें?
बेरोजगारी भत्ता योजना फॉर्म स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
बेरोजगारी भत्ता योजना में आवेदन रिजेक्ट हो जाता है तो क्या करें?
बेरोजगारी भत्ता योजना में आवेदन रिजेक्ट हो जाने पर पुनः आवेदन करने की सुविधा दी गई है।


