अगर आप राजस्थान राज्य की महिला है तथा अपनी शैक्षिक योग्यता के आधार पर आंगनवाड़ी विभाग में कार्यकर्ता या फिर अन्य मुख्य पदों पर कार्यरत होकर समाज सेवा में अपना योगदान देना चाहती हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें की हाल ही में इस फील्ड में अच्छा अवसर मिलने वाला है।
राजस्थान में बीकानेर कार्यालय के द्वारा 11 जून 2025 को आंगनवाड़ी के लिए कार्यकर्ता समेत अन्य पदों की रिक्ति को जारी किया गया है। इन पदों पर कक्षा दसवीं योग्यता वाले महिलाओं से ऑनलाइन मोड में आवेदन मांगे गए हैं।
राजस्थान बीकानेर कार्यालय की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2025 से शुरू की गई है जिसकी अंतिम तिथि 10 जुलाई 2025 रहने वाली है। इच्छुक तथा योग्य महिलाओं के लिए 10 जुलाई तक अपने आवेदन को अनिवार्य रूप से पूरा कर देना होगा।
आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती
महिलाओं की जानकारी के लिए बता दें की यह महत्वपूर्ण भर्ती केवल 127 पदों के लिए जारी हुई है जिसमें आरक्षण सुविधा को भी लागू किया गया है। आंगनबाड़ी की इस भर्ती में आरक्षण के चलते आरक्षित श्रेणियां की महिलाओं के लिए काफी छूट मिलने वाली है।
राजस्थान बीकानेर कार्यालय के द्वारा जारी की गई इस भर्ती में अन्य सरकारी भर्तियों की तरह ही अन्य नियम भी लागू किए गए हैं जिसकी पूरी जानकारी आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार पूर्वक बताने वाले हैं। ऐसी महिलाएं जो भर्ती में आवेदन से पहले हमारे साथ आर्टिकल पर आएंगे उनके लिए यह जानकारी अनिवार्य रूप से पढ़नी चाहिए।
Anganwadi Worker Vacancy 2025 Overview
विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग |
भर्ती का नाम | आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 11 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 10 जुलाई 2025 |
कुल रिक्तियां | 127 पद |
आयु सीमा | 18 से 35 वर्ष |
Category | Recruitment |
आधिकारिक वेबसाइट | https://wcd.rajasthan.gov.in/ |
आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती के लिए योग्यताएं
आंगनबाड़ी की इस महत्वपूर्ण भर्ती की योग्यताएं निम्न प्रकार से रखी गई है।-
- इस भर्ती में केवल राजस्थान राज्य की मूल निवासी महिलाएं शामिल हो सकेंगी।
- आंगनबाड़ी केंद्रीय के द्वारा क्षेत्रीय महिलाओं के लिए अधिक प्राथमिकता दी जा रही है।
- महिलाओं की शैक्षिक योग्यता को कक्षा दसवीं रखा गया है तथा आवश्यकता अनुसार 12 वी तक की लागू है।
- महिला शारीरिक तथा मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होनी चाहिए।
- उसके पास आंगनबाड़ी के बेसिक कार्यों संबंधी अनुभव होना भी जरूरी है तथा क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान हो।
आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
राजस्थान बीकानेर कार्यालय के अंतर्गत जारी की आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती के अंतर्गत आवेदन शुल्क को भी लागू किया गया है। बताते चलें कि इस भर्ती के लिए बेसिक रूप से आवेदन शुल्क ₹500 से लेकर ₹1000 तक का होता है हालांकि भर्ती की नोटिफिकेशन में आवेदन शुल्क का जिक्र स्पष्ट रूप से नहीं किया गया है।
बताते चलें की भर्ती के अनुरूप आवेदन शुल्क जिलेवार अलग-अलग प्रकार से भी हो सकता है। उम्मीदवार महिलाएं इस भर्ती में आवेदन करती है वह आवेदन शुल्क संबंधी जानकारी ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकती है तथा इसे ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन के द्वारा भुगतान भी कर सकती है।
आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती के लिए आयु सीमा
आंगनबाड़ी की इस भर्ती में महिलाएं निम्न आयु सीमा के अनुसार परिपूर्ण होनी चाहिए।-
- आंगनबाड़ी की भर्ती के अंतर्गत पदों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है।
- अगर हम अधिकतम आयु सीमा की बात करें तो यह सामान्य रूप से 35 वर्ष तक की है।
- आरक्षण के तौर पर 5 वर्ष तक की आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
- आयु सीमा की गणना को आवेदन की अंतिम तिथि के अनुरूप किया जा रहा है।
आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती के अंतर्गत पदों के लिए चयन प्रक्रिया अलग-अलग प्रकार से हो सकती है बताते चले कि जो उम्मीदवार कार्यकर्ताओं के लिए आवेदन करते हैं उनके लिए शैक्षिक योग्यता के साथ लिखित परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता होगी।
लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद उनके बेसिक इंटरव्यू लिए जाएंगे और साथ में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी होगी। इसके अलावा कुछ छोटे पदों के लिए चयन प्रक्रिया केवल योग्यता अंकों के आधार पर ही पूरी हो सकती है।
आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
आंगनबाड़ी की इस महत्वपूर्ण भर्ती में आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से रखी गई है जिसके चरण निम्न प्रकार से हैं।-
- आवेदन के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां से जारी किए गए नोटिफिकेशन में एंटर करें और एप्लीकेशन फॉर्म पर पहुंचे।
- ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को स्टेप बाय स्टेप भरे और आगे बढ़े।
- फॉर्म भर जाने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड कर देने होंगे।
- इसी के साथ ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन से आवश्यकता अनुसार आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा।
- अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें और इसका प्रिंट प्राप्त कर ले।
FAQs
राजस्थान आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती की चयन प्रक्रिया कब होगी?
आवेदन का कार्य पूरा हो जाने के बाद इस भर्ती की चयन प्रक्रिया अगले महीने आयोजित की जा सकती है।
राजस्थान आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती में किन श्रेणियां के लिए अधिक आरक्षण मिलेगा?
राजस्थान आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए अधिक आरक्षण मिलेगा।
आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती का उद्देश्य क्या है?
आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती का उद्देश्य रिक्त पदों पर योग्य कर्मचारी महिलाओं का चयन करना है।